देवघर, मार्च 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी जटाही मोड़ निवासी प्रीतम महथा है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि छोटू शृंगारी उर्फ चंद्रशेखर शृंगारी अपने कुछ सहयोगियों के साथ पोखना टील्हा में आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। एसआई घनश्याम गंजू के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को देख कुछ मौके से फरार हो गए, जबकि प्रीतम महथा पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.