प्रयागराज, जुलाई 15 -- प्रयागराज। शस्त्र लाइसेंस लेकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले 12 लोगों के लाइसेंस को डीएम मनीष कुमार वर्मा की कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। इन लोगों पर कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट के बाद की गई है।

लाइसेंस निरस्तीकरण की वजह हंडिया थाना क्षेत्र के गिर्द कोट निवासी इंद्र बहादुर सिंह की सिंगल बैरल का लाइसेंस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के कारण निरस्त किया गया है। वहीं, रामबाग निवासी सौरभ गुप्ता पर हर्ष फायरिंग का आरोप लगाया गया है। उन पर आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और डबल बैरल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। वहीं, सोरांव के जगत बहादुर पटेल पर आरोप है कि उनकी अंधाधुंध फायरिंग से राम कृपाल की मौत हो गई। उनकी सिंगल बैरल का लाइसेंस निरस्त किया गया है। नवाबगंज निवासी संजय पांडेय की डबल बैरल का लाइसेंस...