अपराध और तस्करी रोकने को कार्रवाई करे पुलिस : राज्यपाल
पटना, अप्रैल 10 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सय्यद अता हसनैन ने कहा कि अपराध और तस्करी रोकने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई करे। शुक्रवार को उन्होंने लोकभवन में गृह (पुलिस) विभाग की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी लेते महत्वपूर्ण निर्देश दिये। बैठक में बिहार पुलिस के इतिहास, विजन, मिशन एवं लक्ष्य, विशिष्ट इकाइयों सहित पुलिस थानों का विवरण दिया गया। राज्य में अपराध की प्रवृत्तियां, पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही नागरिक सेवाएं, विधि-व्यवस्था का संधारण, अपराध की रोकथाम एवं नियंत्रण के उपाय, नकली भारतीय मुद्रा का प्रचलन, मादक पदार्थों की जब्ती के बारे में बताया गया। मानव तस्करी से संबंधित मुद्दे, वामपंथी उग्रवाद की वर्तमान स्थिति, एकीकृत आपराधिक निगरानी प्रणाली, शराबबंदी का प्रवर्तन, यातायात प्रबंधन, मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण, पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.