बगहा, मार्च 30 -- बगहा। वाल्मीकिनगर थाने में नए थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है। बगहा सर्कल इंस्पेक्टर सह वाल्मीकिनगर प्रभारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शनिवार की शाम पदभार सौंप दिया। बताते चलें कि इसके पूर्व मनोज कुमार यातायात थाना बगहा में अपनी सेवा दे रहे थे। इस बाबत जानकारी देते हुए नए थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों को न्याय और सहयोग देना होगा। किसी भी हालत में अपराध या अपराधी प्रवृति के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। थाना क्षेत्र में भयमुक्त माहौल बनाना, अपराध पर नकेल कसना इस पर मेरा विशेष ध्यान रहेगा। किसी भी मामले में किसी भी बिचौलिए की गुंजाइश नहीं है। पुलिस और पब्लिक के बीच आपसी सहयोग और तालमेल बेहतर कायम रहेगा। ग्रामीणों से अपील है कि अपनी समस्याओं को लेकर थाने में...