छपरा, अप्रैल 7 -- मुख्यालय के आदेश को हर हाल में करें पालन अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सभी थाना अध्यक्षों और अनुसंधान पदाधिकारियों को निर्देश छपरा ,हमारे संवाददाताl सदर अनुमंडल में अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रभारी ग्रामीण एसपी राम पुकार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सभी थाना अध्यक्षों और अनुसंधान पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाएं। बैठक में उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि किसी भी घटना की जांच के दौरान अनुसंधान पदाधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचें, तो वहां मौजूद हर महत्वपूर्ण साक्ष्य और परिस्थिति को डिजिटल माध्यम...