रांची, अप्रैल 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर में रहने वाले अर्जुन नारायण देव का शुक्रवार को दिन में एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामले में अर्जुन नारायण की लिखित शिकायत पर डोरंडा थाना में केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सूचक दिन के साढ़े दस बजे किसी काम से धुर्वा में हाइकोर्ट जा रहे थे। रास्ते में हिनू के पास एक निजी बैंक के एटीएम काउंटर से वह रुपये की निकासी करने पहुंचे। इसी समय एक व्यक्ति उनके बगल में खड़ा हो गया और जल्दी से प्रक्रिया पूरी करने को कहा। सूचक रुपये की निकासी करने में सफल नहीं हुए। इसी समय वहां मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने सूचक का एटीएम कार्ड उनके हाथ से ले लिया और बताया कि दबाव देकर मशीन में डालें तो प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद वह व्यक्ति वहां से तेजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.