रांची, अप्रैल 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरमू रोड में एक पेट्रोल पम्प के पास रेस्तरां का संचालन करने वालों पर नौ लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला आया है। मामले में उस मकान के मालिक और बरियातू के रामनगर निवासी प्रदीप चौधरी की लिखित शिकायत पर रातू रोड के केएन कॉलोनी में माउंट मोटर गली में रहने वाले पुलकित पपनेजा, छाया पपनेजा एवं यश पपनेजा के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत करने का मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि पूर्व में तय मसौदे के आधार पर पुलकित पपनेजा ने रेस्तरां का संचालन करने के लिए एकरारनामा किया था। इसके बाद उसने बिजली का बिल नहीं भरा और बिना गृहस्वामी की सहमति के उक्त स्थल का संचालन करने को छाया एवं यश को दे दिया। आरोप है कि सभी ने वहां पूर्व से किए गए साज-सज्जा को क्षतिग्रस्त कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.