मुंगेर, दिसम्बर 30 -- मनोज कुमार मुंगेर, निज संवाददाता । अपराध के मामले में गुजरता साल पिछले पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर रहा। वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में जहां अपराध की घटनाएं कम हुई। एसपी सैयद इमरान मसूद के कुशल नेतृत्व में जिले भर में वर्ष 2015 में अपराध का ग्राफ गिरता नजर आता है। एसपी के निर्देश पर जिले के टॉप-10 में शामिल 9 शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। आंकड़ों पर गौर करें तो जिला भर के विभिन्न थानों में वर्ष 2024 में जहां हत्या के 62, लूट के 27, महिला अपराध के 44 एवं आर्म्स एक्ट के 96 मामले प्रतिवेदित हुए थे। वहीं वर्ष 2025 में हत्या के 31, लूट के 12, महिला अपराध के 37 और आर्म्स एक्ट के 84 मामले प्रतिवेदित हुए। वर्ष 2024 में 52 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए गन फैक्ट्री मामले में 73 आरोपियों को गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.