लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग अंतर्गत संचालित क्रिमिनोलॉजी एवं क्रिमिनल जस्टिस एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की ओर से इमर्जिंग ट्रेंड्स इन ट्रांसनेशनल क्राइम एंड प्रिवेंटिव सिक्योरिटी मेकेनिज्म विषयक तकनीकी कार्यशाला आयोजित की गई। बीएसएफ की 86वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट आलोक मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में अपराधों का स्वरूप वैश्विक हो चुका है, जिससे निपटने के लिए तकनीकी दक्षता, खुफिया समन्वय और सामुदायिक सहयोग आवश्यक है। विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश द्विवेदी, डॉ. रणविजय सिंह और डॉ. ओमेंद्र कुमार यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.