संतकबीरनगर, फरवरी 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अपराध नियंत्रण में सूचना की प्रथम कड़ी कहे जाने वाले चौकीदार सक्रिय किए जाएंगे। अपराधों पर लगाम कसने में चौकीदार मददगार बनेगे, साथ ही इनकी जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। रिक्त पदों पर चौकीदार के आश्रितों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। चौकीदारों में टार्च, साइकिल और लाठी वितरित किए जाने की तैयारी की गई है। संतकबीरनगर जिला वर्ष 1997 में अस्तित्व में आया। इसमें तीन तहसील के साथ-साथ 09 ब्लॉक और 09 थाने हैं। इसके अलावा 730 ग्राम पंचायतें हैं। वर्तमान में जिले की आबादी करीब 21 लाख है। जिले में चौकीदार के 543 पद सृजित हैं। जिसमें 496 पुरुष और 20 महिला चौकीदार उपलब्ध हैं। जबकि 27 पद चौकीदार के रिक्त हैं। सुरक्षा के लिहाज से सूचना की प्रथम कड़ी माने जाने वाले चौकीदारों का ...