आदित्यपुर, मई 9 -- चांडिल। अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नीमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी ने पेट्रोल पंप संचालक, ज्वेलरी दुकान संचालकों, बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की। जिसमें थाना प्रभारी ने कहा कि चूंकि ये सारे वित्तीय संस्थान है, जिसकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरा, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा उपकरण को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि बैंक में सुरक्षा गार्ड की नियमित तैनाती, कैमरा की नियमित रिकॉर्डिंग, कैश मूवमेंट के दौरान विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक, पेट्रोल कर्मियों एवं ज्वेलरी दुकान संचालकों को संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने और संस्थानों में थाना एवं अग्निशमन केंद्र का मोबाइल नं...