रांची, अप्रैल 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने पांडेय गिरोह से जुड़े अपराधी विकास तिवारी के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामले और उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी सरकार से मांगी है। सभी तथ्यों को देखने के बाद कोर्ट विकास तिवारी की जमानत पर विचार करेगी। तिवारी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने यह निर्देश दिया। यह मामला चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए गैंगवार से जुड़ा है, जिसमें गैंगस्टर भरत पांडेय और दीपक साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों का संबंध पांडेय गिरोह से बताया जाता है। कोयलांचल क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई के दौरान इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। मामले में भरत पांडेय के परिजनों ने कुख्यात अपराधी विकास तिवारी समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जानकारी के अनुसा...