मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- अपराधी बेलगाम, ढाई घंटे में तीन को बनाया निशाना कारोबारी, अस्पताल कर्मी और महिला से 1.55 लाख उड़ाये​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।शहर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। सोमवार को महज ढाई घंटे में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराधियों ने कारोबारी और अस्पताल कर्मी समेत तीन लोगों को निशाना बनाया। अहियापुर, नगर और सदर थाना क्षेत्रों में हुई इन तीन घटनाओं ने पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। शातिरों ने डिक्की तोड़कर, बैंक काउंटर से झपट्टा मारकर, तो ठगी के जरिए 1.55 लाख रुपये उड़ा लिए।​​नगर थाना : कारोबारी के 35 हजार रुपये झपटेनगर थाना क्षेत्र के जिला परिषद स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे शातिर ने फुटवेयर कारोबारी अशफाक जिलानी के 35 हजार रुपये झपट लिये।कारोबारी बैंक में ...