मुंगेर, अप्रैल 2 -- मुंगेर, एसं। कासिम बाजार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिंदवारा कटघर के कुख्यात अपराधी प्रिंस सिंह को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का पूर्व में मंजीत व चंदन दोहरी हत्याकांड में नाम आया था पर जांच के क्रम में सत्यता नहीं मिली। पुलिस अब उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है। बुधवार को नरसिंह मंडल टोला के समीप बिंदवारा गांव निवासी राणा सौरभ सिंह, राणा रोहन सिंह और शिवम सिंह बाइक से बाजार जा रहे थे। प्रिंस सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तीनों को रोक लिया और लाठी व पिस्टल की बट से बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने छापेमारी करते हुए बिंदवारा के कटघर स्थित एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.