जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- जमशेदपुर। मानगो डिमना रोड स्थित अपराधी गुड्डू पांडे के घर पर हत्या की नीयत से फायरिंग करने और गोली मार कर सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त करने के आरोपी आकाश नाम का उर्फ कलाकार की जमानत अर्जी मंगलवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश छह की अदालत से मंजूर हो गई। अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि आकाश बिहार के मुंगेर जेल में था, जिसे जमशेदपुर की अदालत में फायरिंग केस में प्रोडक्शन कराया गया है। बताया जाता है कि अपराधी गुड्डू पांडेय के घर अक्तूबर 2025 में बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। फायरिंग का मामला पुलिस ने विजेंद्र पांडेय के बयान पर दर्ज करने के बाद दीपक चौधरी का को पकड़कर जेल भेजा था, जो अभी जमानत पर रिहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...