रांची, सितम्बर 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश के बयानों पर कांग्रेस ने तंज कसा है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड में भाजपा अब अपनी खोई हुई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाशने का काम कर रही है। दीपक प्रकाश या भाजपा की नजर में दुष्कर्मी हो, भ्रष्टाचारी हो या अपराधी हो, वो समाज की चिंता करने वाला व्यक्ति होता है। राकेश सिन्हा ने अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे झारखंड अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य हैं, लेकिन फ्लाईओवर विवाद का मामला हो या सूर्या हांसदा एनकाउंटर का सिर्फ इसी राज्य में वो भ्रामक राजनीति करने का काम कर रही हैं। आशा लकड़ा को बताना चाहिए कि वे मणिपुर कितनी बार गईं, मध्यप्रदेश में भाजपा के नेताओं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.