आदित्यपुर, जुलाई 22 -- आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने जिले में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए तेज-तर्रार पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की 'स्पेशल-12 टास्क फोर्स' का गठन किया है। एसपी ने बताया कि मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में गठित यह टीम सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधियों की धरपकड़, लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने का काम करेगी। कोर्ट से प्राप्त वारंट सूची के आधार पर विशेष अभियान चलाकर फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया जाएगा।एसपी ने बताया कि आदित्यपुर से गम्हरिया बाजार तक प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों को सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाने की योजना बनाई जा रही है। वहीं जिले के होटल और लॉज की नियमित जांच कर ठहरने वाले लोगों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके अलावा ...