दरभंगा, अप्रैल 13 -- बैद्यनाथ झा बैजू दरभंगा। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रविवार को दल्लिी से दरभंगा पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वे प्रेम ज्वेलर्स के संचालक मनोज ठाकुर के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल उठाए।पत्रकारों से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में न बेटी सुरक्षित है, न बेटा, न व्यापारी और न ही आम आदमी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और खासकर मध्यम वर्ग के व्यापारी निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा में बार-बार सर्राफा कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि अपराधियों के मन में पुलिस का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी लूट बिना पुलिस और बड़े अधिकारियों की मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.