कन्नौज, अगस्त 18 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित कर सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे। क्राइम मीटिंग में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, पॉक्सो, चोरी और गो-तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में आईजीआरएस एवं शिकायत प्रकोष्ठ से जुड़े मामलों, तीन दिन से अधिक समय से लंबित ...