धनबाद, सितम्बर 5 -- मैथन, प्रतिनिधि। झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे तत्वों की धर-पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तत्परता से काम कर रही है। उक्त बातें एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने शुक्रवार को मैथन में आयोजित अपराध गोष्ठी के बाद पत्रकारों से कही। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अपराधियों के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाईपुलिस की प्राथमिकताएँ उन्होंने कहा कि अपराधियों पर लगाम लगाना और आम जनता की समस्याओं को सुनना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रणनीति बनाकर नशे के तस्करों पर नकेल कसने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ऐसे ...