जहानाबाद, अप्रैल 6 -- देर रात तक घंटों चली क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिया निर्देश जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन के सभागार में रविवार की देर रात तक जिला स्तरीय मासिक अपराध गोष्ठी( क्राइम मीटिंग) का आयोजन किया गया। जिले के पुलिस कप्तान अपराजित लोहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया। ​बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कई मुख्य बिंदुओं पर कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने ​जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पेट्रोलिंग (गश्त) को और प्रभावी बनाने तथा अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए एसपी ने समय-सीमा निर्धारित की। अवैध शराब की बिक्री, भंडारण एवं...