मऊ, फरवरी 14 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने शनिवार को दोहरीघाट थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, हवालात, मेस, बैरकों आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं। साथ ही पुलिस क्राइम कंट्रोल करने के लिए छोटी से छोटी घटना को को गंभीरता से लेने और अपराधियों पर शिकंजा करने के लिए पुलिस द्वारा रणनीति बनाकर उस पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में पड़नें वाले एचएस, सक्रिय अपराधी, टॉप 10 अपराधियों के बारे में जानकारी कर थाना क्षेत्र के अधिकारी/ कर्मचारी को बीट प्रणाली, शस्त्र का भौतिक सत्यापन और यातायात एवं वर्तमान में चल रहे सभी कार्यक्रमों के क्रि...