बुलंदशहर, फरवरी 2 -- जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने जनवरी माह में बड़ी सफलता हासिल की है। एक माह के भीतर 17 इनामी बदमाशों को दबोचकर सलाखों के पीछे भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों के वांछित आरोपी शामिल हैं। सोमवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए सभी थाना-कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनवरी माह के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र की मदद से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 25-25 हजार के छह इनामी और 10-10 हजार रुपए के 11 इनामियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.