मुंगेर, अप्रैल 19 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी के कड़े रुख के बाद पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने कुल 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ​पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से 9 गंभीर मामलों में संलिप्त पाए गए हैं, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। यह भी पढ़ें- बिहार में नक्सलियों का नेटवर्क ध्वस्त, 13 खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार; हथियारों का जखीरा बरामद उन्होंने जिले के सभ...