किशनगंज, जून 22 -- ​किशनगंज। संवाददाता (शैलेश ओझा) किशनगंज पुलिस को सशक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। पुलिसिंग को पहले से और अधिक कारगर बनाने के लिए एसपी संतोष कुमार की पहल पर एक विशेष रणनीति तैयार की गई है। नई व्यवस्था के तहत अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। एक तरफ जहां लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई जारी है, वहीं दूसरी ओर पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए कई कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।​ जिसमें अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व, चार आरोपियों के विरुद्ध अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया गया था। फिलहाल, इस कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है। ...