अपराधियों पर कार्रवाई में गंभीरता नहीं : एजाज
पटना, मई 15 -- राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है। सरकार के स्तर से अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सिटी में अपराधी की गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार को कंकड़बाग में राजद विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार से चेन स्नैचिंग की घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लग रहा है कि अपराधी जब जहां चाहते हैं, अपराध करके निकल जाते हैं। शासन और प्रशासन सिर्फ लकीर पर छड़ी पीटने का काम करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.