अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, डीआईजी ने की समीक्षा बैठक
बरेली, सितम्बर 1 -- सावन संपन्न होने के बाद डीआईजी अजय साहनी ने रेंज कार्यालय में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के पुलिस कप्तानों के साथ मीटिंग कर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में आईजीआरएस, लंबित विवेचनाओं और ई-साक्ष्य ऐप पर एसआईडी बनाकर अधिकाधिक उपयोग, यक्ष ऐप पर डेटा फीडिंग आदि की समीक्षा की गई। उन्होंने ई-समन जारी करने हेतु न्यायालय से समन्वय बनाकर उन्हें जारी कराने और समयबद्ध तामीला कराने के निर्देश दिए। एनडीपीएस एक्ट के कार्यों की समीक्षा कर जिलों को शून्य मृत्यु दर अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों के सख्त अनुपालन, जागरूकता अभियान एवं प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने को भी कहा। साइबर अपराध, गैंगस्टर, गोकशी, महिला उत्पीड़न और जघन्य अपराध मामलों की समीक्षा कर कड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.