सिमडेगा, मार्च 1 -- बानो, प्रतिनिधि। पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रविवार को मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। क्राइ्रम मिटिंग की अध्यक्षता एडुएल गेस्टेन बागे ने की। बैठक में पिछले माह हुए अपराध की समीक्षा की गई। बैठक में अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही फरार वारंटियों को जल्द गिरफ्तार करने व क्षेत्र में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। होली पर्व को लेकर क्षेत्र में हड़िया शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने होली पर्व के अवसर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने,क्षेत्र में लगातार गश्त करने का निर्देश दिया गया‌। बैठक में सर्किल के सभी थानेदार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...