अपराधियों पर अंकुश, 78 बदमाशों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने 78 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली है। हत्या, लूट डकैती, गोवध, दुष्कर्म, चोरी सहित अन्य अपराधों में संलिप्त बदमाशों पर एक दर्जन से अधिक थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस ने अभियान चलाया है। 20 सितंबर से अब तक हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, गोवध, गो-तस्करी, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, अपमिश्रित शराब, धोखाधड़ी, दुष्कर्म और मारपीट जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त 78 अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस ने चिन्हित अपराधियों के आपराधिक क्रियाकलापों पर सतत निगरानी रखेगी। उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.