अपराधियों ने 10 लाख का ओएचई तार काटा
धनबाद, अगस्त 26 -- महुदा-मुनीडीह रेल पथ पर चरकीटांड़ के समीप सोमवार की रात अपराधियों ने करीब 18 पोल से 600 मीटर ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) तांबे का तार काट लिया और फरार हो गए। चोरी गए तार की कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपए आंकी गई है। इस वारदात के चलते मंगलवार को इस रेल मार्ग पर करीब 12 घंटे मालगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। विदित हो कि इसी मार्ग से मुनीडीह वाशरी का कोयला मालगाड़ियों के जरिए बोकारो सेल, दुर्गापुर, राउरकेला और राष्ट्रीय खनिज विकास निगम हैदराबाद भेजा जाता है। सुबह छह बजे पेट्रोलिंग टीम को ओएचई तार काटने की घटना मिली। इसके बाद महुदा व बोकारो आरपीएफ के अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अपराधियों का सुराग लगाने के लिए खोजी कुत्ते की मदद भी ली जा रही है। मौके पर महुदा पुलिस भी पहुंची।रेल अधिकारियों के अनुसार श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.