मधुबनी, अप्रैल 13 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही। रविवार रात करीब नौ बजे बाबूबरही अंधराठाढ़ी मुख्य सड़क पर छोटकी टोल मुरहदी और सुरहा गांव के बीच पांच छह की संख्या में बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने एक सवार फिर से स्पलेंडर बाइक, मोबाइल और नकद छीन लेने की घटना को अंजाम दिया। हथियार का भय दिखा कर लूट घटना को लेकर पीड़ित मोहनपुर गांव के सौती पासवान के पौत्र ने थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है। उसके साथ सुनसान जगह पर लूट की वारदात हुई। इसका फायदा उठाते हुए अपराधियों ने सवार को रोक कर हथियार तान दिया। नकद मोबाइल और बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस छानबीन में लगी है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा। पुलिस ने कहा है कि पुराने मामलों के साथ इस घटना को जोड़ रहे हैं। जांच क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.