गुमला, जनवरी 20 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के असनी तेतरटोली निवासी गोपी उरांव ने अज्ञात अपराधियों द्वारा पुआल में आग लगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया है कि 16जनवरी को उनके बारी में रखे पुआल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आगजनी की घटना में पुआल के साथ-साथ वहां लगे केला और पपीता के पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...