अपराधियों ने ठगे 24 हजार रुपये
दरभंगा, मई 29 -- गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के तरबारा गांव निवासी दिलखुश यादव से साईबर ठगों ने मातृत्व लाभ अनुदान राशि का भुगतान कराने के नाम पर 24 हजार रुपये की ठगी कर ली। जानकारी के अनुसार दिलखुश को फोन पर बताया गया कि उनके पुत्र के जन्म के अवसर पर उन्हें 12 हजार रुपये मिलेंगे सो आप अपना बैंक एकाउंट नम्बर भेजिये।
साइबर ठगी के तरीके स्कैनर भेजने पर उनके खाते से 24 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़ित दिलखुश ने अपने साथ हुई साइबर ठगी की सूचना लिखित रूप में जमालपुर थानाध्यक्ष को दी है।
पुलिस की प्रतिक्रिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.