रामगढ़, फरवरी 6 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए परियोजना के चेक पोस्ट में गुरुवार की रात में साढ़े 11 बजे लगभग आधा दर्जन अपराधियों ने धावा बोलकर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया। जिसे मौक पर उपस्थित सुरक्षाकर्मी और क्रेशर कर्मियों ने मिलकर जल्द ही बुझा दिया। पर इस आग लगाने से चेक पोस्ट के खिड़की का शीशा टूट गया है। सुरक्षा कर्मियों ने बताया अपराधियों ने चेकपोस्ट के समीप खड़ी दो लोकल सेल के ट्रक जेएच 02 एभी 8601 और जेएच 02 एक्यू 3366 के टायर पर भी पेट्रोल डालकर आग लगाया पर चालको के तुरंत बुझा देने से ट्रक जलने से बच गई। सुरक्षा कर्मियो में बताया गुरुवार की रात में साढ़े 11 बजे लगभग आधा दर्जन मुंह बांधे अपराधी गैलन में पेट्रोल लेकर आए और गाली देते हुए चेक पोस्ट के दरवाजा पर पैर से धक्का मारकर तोड़ने का प्रयास किया। पर दरवाजा नहीं खूला। तब अपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.