भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। अधिवक्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 10 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे वे गोपालपुर स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोग अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और जेब में रखे 7-8 हजार रुपये भी लूट लिए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...