रांची, मार्च 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपराधियों के राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाया है। बाबूलाल मरांडी ने बयान जारी कर कहा कि महेशपुर, पाकुड़ में दर्ज नगर कांड संख्या 275/25 में बेलाल शेख नामक व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 109 (हत्या के प्रयास) जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज है। जिस अपराधी को पकड़ने में पूरे पाकुड़ की पुलिस नाकाम रही है, वही अपराधी खुलेआम स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस के तनवीर आलम के साथ बैठकर इफ्तार पार्टी में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सिर्फ कानून-व्यवस्था पर ही नहीं, बल्कि प्रशासन की नीयत और निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। मरांडी ने सवाल उठाया कि क्या अब झारखंड में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण के सहारे खुली छूट मिल रही है? मरांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.