इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने अपराधियों को समाज के लिये नासूर बताते हुये कहा कि अपराधियों पर कतई रहम न बरतते हुए अपराध की सजा बतौर उन्हें जेल भिजवाया जाना बहुत जरूरी है। उन्होने यह भी कहा कि निर्दाेष लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए, यह भी निश्चित किया जाए। अभियोजन कार्यो की समीक्षा बैठक में डीएम ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने और लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने महिला सम्बन्धी अपराधों, पास्को एक्ट से सम्बन्धित मुकदमों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही आपराधिक मामलों में लिप्त अपराधियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि कानून के प्रति भय कायम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.