औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- हसपुरा बाजार में बुधवार की शाम हुए आभूषण लूटकांड को लेकर हसपुरा बाजार के व्यवसाइयों में काफी आक्रोश है। गुरुवार को व्यवसाय संघ ने एसपी, डीएसपी और विधायक के पास आवेदन देकर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि हसपुरा बाजार समेत इलाके में दिन-रात पुलिस गश्ती गाड़ी के साथ साथ 112 पुलिस वाहन भी घूमती रहती है। उसके बाद भी अपराधियों में प्रशासन से भय नहीं है। अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि भीड़ वाले इलाके में भी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। हसपुरा व्यवसायिक संघ की बैठक की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें घटना की निंदा करते हुए आभूषण लूटकांड का उद्भेदन एवं अपराधियों की पहचान कर आभूषण की बरामदी करने की मांग की। पूर्व उपप्रमुख अनिल कुमार आर्य, स्वर्ण व्यवसायी ऋषि खत्री, नन्हेलाल खत्री, उपेंद्र खत्री,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.