संतकबीरनगर, मार्च 26 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय।संपत्ति और तस्करी संबंधी अपराधों को अंजाम देकर सेफ जोन में रहने वाले अपराधियों के दिन अब लदने वाले है। इसके लिए एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन के निर्देश पर एसपी ने एएसपी के पर्यवेक्षण में सात सदस्यीय एंटी थेफ्ट टीम का गठन किया है। यह टीम जिले में घटित होने वाले डकैती, लूट, नकबजनी, झपट्टामारी, चोरी जैसे गंभीर अपराधों पर अकुंश लगाएंगी। इसके साथ ही संगठित गिरोहों को चिन्हित कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति पर भी काम करेंगी।संपत्ति एवं तस्करी संबंधित अपराधों में वृद्धि और अनावरण में सुस्ती पर एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन ने विगत दिनों समीक्षा की थी। इसमें घटनाओं के अनावरण में अपराधियों से पूछताछ के बाद अन्य डकैती, लूट, नकबजनी, झपट्टामारी, चोरी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.