मऊ, अप्रैल 17 -- मऊ, संवाददाता। ​जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने जनपद की शांति व्यवस्था, लंबित वादों के निस्तारण और अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की गहन समीक्षा की। ​जनपद में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिया। ​ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और गोवंश के अवैध परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ाने को कहा। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश ​शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अतिक्रमण हटाने के ...