मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता आईजी आरपी सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण कर अपराध समीक्षा की। पुलिस लाइन कार्यालय के रजिस्टर और अभिलेखों की गहनता से जांच की। अपराध पर अंकुश और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिया।आईजी ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। कार्यालय, परिसर, बैरक का निरीक्षण किया। विभिन्न कार्यालय/शाखाओं के निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टर और महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहनता से जांच की। उनके रख रखाव और मिली त्रुटि को ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। कहाकि परिसर में साफ-सफाई बनाएं रखें। इसके बाद पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध की समीक्षा की। उन्होंने अपराध और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी सीओ और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.