बगहा, मार्च 12 -- सिकटा,एक संवाददाता। पश्चिम व पूर्वी चंपारण जिले की सीमा पर स्थित घोड़ासहन कैनाल व धुतहा नदी के क्रॉसिंग के समीप आधा दर्जन अपराधियों ने बुधवार की रात में चाकू से हमला कर बाइक व मोबाइल की लूट कर ली है। पूर्वी चंपारण में घटी इस घटना में तीन युवक जख्मी हो गए। पूर्वी चंपारण के तीनों युवक एक ही बाइक पर गोपालपुर थाने के बड़का गुलरिया से रक्सौल के लक्ष्मीपुर-लछमनवा बारात जा रहे थे।जख्मी में घोड़ासहन थाने के पुरनहिया गांव के अभय पासवान के पुत्र आदित्य कुमार(20) के अलावे दरपा थाने के दुबहा बाजार बरियारपुर के दीनानाथ पासवान के पुत्र नीरज कुमार (18) व विनोद पासवान के पुत्र अमन कुमार(18)शामिल हैं। इसमें आदित्य को सिकटा,सीएचसी में गम्भीर देख जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं धीरज व अमन का रक्सौल के डंकन अस्पताल में इलाज चल रहा है। जख...