सहारनपुर, फरवरी 10 -- जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के सभी 21 थानों की पुलिस ने 80 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान सबसे अधिक गिरफ्तारी झगड़ा, मारपीट और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी में भी पुलिस को सफलता मिली। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को संबंधित थानों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.