अपराधियों की 340 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
नोएडा, जून 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में गैंगस्टर ऐक्ट के तहत बदमाशों की 340 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की। यह कार्रवाई संगठित अपराध, भूमाफिया, अवैध वसूली और अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 तक कमिश्नरेट पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की गई। आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कुल 198 मुकदमे दर्ज किए गए। इन मामलों में 1037 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने केवल आपराधिक मामलों में कार्रवाई तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.