जौनपुर, मई 17 -- जौनपुर, संवाददाता। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- एएसपी ने भिनगा कोतवाली का किया निरीक्षणमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई उन्होंने माफियाओं की अवैध संपत्तियां जब्त करने, फरार इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी तेज करने और साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में समीक्षा के दौरान एडीजी ने कहा कि जिले में चिन्हित माफियाओं और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट एवं गुंडा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। अपराध से अर्जित संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि अपराधियों की आर्थिक क...