गुरुग्राम, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों और भूमि माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए शनिवार को सेक्टर-37 में एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हत्या और लूट जैसे संगीन अपराधों में शामिल 3 कुख्यात की ओर से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई मंडी और मीट मार्केट को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। क्राइम यूनिट सेक्टर-40 और संबंधित विभागों के आपसी तालमेल से हुई इस अचानक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ये अपराधी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। प्रशासन ने आम जनता को किसी भी विवादित संपत्ति को खरीदने से बचने की सलाह दी है।मंडी और मीट मार्केट को बुलडोजर से किया जमींदोज पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के अवैध निर्माण तोड़ने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.