अपराधियों की ढाल बनने वाले दो और पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार
फतेहपुर, अगस्त 9 -- फतेहपुर। अपराधियों की ढाल बनकर उनको जेल से बाहर कराने में भूमिका निभाने वाले पेशेवर जमानत दारों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज है। रविवार को गाजीपुर थाना पुलिस ने भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरोपियों की जमानत कराने वाले दो पेशेवर जमानतदारों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कूटरचित जमानत बंधपत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत करते थे और इसके बदले आर्थिक लाभ लेते थे। दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने जांच के बाद 29 को गाजीपुर थाने में एसआई जयप्रकाश पांडेय की तहरीर पर महेश चंद्र गुप्ता समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि महेश चंद्र गुप्ता अपने सहयोगियों अभिषेक, अरुण कुमार गुप्ता उर्फ राजू प्रधान, इमरान अहमद उर्फ लड्डन, मनोज और पप्पू मौर्या के साथ मिलकर विभिन्न मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.