गोरखपुर, मई 29 -- गोरखपुर, विवेक पाण्डेय अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए पुलिस अब पूरी तरह तकनीक का सहारा ले रही है। जिले में 1289 आधुनिक मशीनों के जरिए अपराधियों का डिजिटल डाटा तैयार किया जाएगा। 861 मशीनों की इंस्टॉलेशन पूरी हो चुकी है। इन मशीनों से आरोपितों की फोटो, अंगुलियों के निशान, आंखों की पुतली यानी आइरिस और डीएनए से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।

सिस्टम का कार्यान्वयन जिले के सभी थानों, चौकियों, जेलों और विशेष इकाइयों में चरणबद्ध तरीके से क्रिमिनल प्रोसीजर आइडेंटिफिकेशन सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल कैप्चर यूनिट मशीनों के माध्यम से अपराधियों का बायोमेट्रिक डाटा तैयार होगा। सिस्टम पूरी तरह सक्रिय होने के बाद अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार होगा, जिससे उनकी पहचान और आपराधिक इति...