रांची, जनवरी 21 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के खलारी बाजारटांड़ में अपराधियों की गोलीबारी में घायल हुए इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार 48 वर्षीय विजय केशरी की बुधवार की दोपहर एक बजे रिम्स में मौत हो गई। 11 जनवरी को अपराधियों की गोली से घायल दुकानदार 10 दिनों से जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे। घटना के बाद स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर किया गया था। इस मामले में पुलिस अबतक पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इधर, विजय की मौत की खबर मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। वहीं स्थानीय व्यवसायियों और आम नागरिकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। चार नकाबपोश अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम 11 जनवरी की शाम लगभग 5:15 बजे चार नकाबपोश अपराधी पैदल पहुंचे थे और दुकानदार विजय पर नजदीक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.