जहानाबाद, अप्रैल 26 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना में चौकीदारी परेड का आयोजन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने चौकीदारों को निर्देश दिया कि जितने भी फरार अभियुक्त हैं उसको गिरफ्तार कराना सुनिश्चित करें। किसी भी हाल में वैसे अभियुक्त बाहर नहीं रहना चाहिए। यह चौकीदारों की जिम्मेदारी बनती है कि अपने- अपने क्षेत्र में आसूचना एकत्रित करें। कोई भी सूचना मिले तो थाना अध्यक्ष को दें ताकि समय रहते वैसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी के माध्यम से किया जा सके। उन्होंने कहा कि शराब कारोबारी एवं शराब पीने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी एकत्रित कर थाना को दें। इस दौरान सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी एवं सभी चौकीदार उपस्थित थे। फोटो- 26 अप्रैल अरवल- 06 कैप्शन- सदर थाना परिसर में रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.